दुनिया की 10 सबसे गहरी नदियां | Top 10 Deepest Rivers in The World .

हेलो दोस्तों आज हम यह आर्टिकल में पढ़ने वाले हैं दुनिया के 10 सबसे गहरी नदियों के बारे में इसलिए यह पोस्ट में अंत तक जरूर बने रहिए, उम्मीद करता हूं आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आएगी।
बहुत सारे लोगों के मन में आती होगी कि दुनिया की सबसे गहरी नदी कौन सी है और यह कहां पर स्थित है? इन सारे सवालों का जवाब आज हम Post में देने वाले हैं.
दुनिया की 10 गहरी नदियां -Top 10 Deepest Rivers in World .
बात जब दुनिया की सबसे लंबी नदी की आती है तब नील नदी की नाम लिया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है दुनिया की 10 सबसे गहरी नदियों में नील नदी नहीं आती. आज हम दुनिया की 10 सबसे गहरी नदियों के बारे में जानेंगे तो चलिए शुरू करते हैं .
कांगो नदी – 720 ft. (Africa)
No. 1 :- कांगो नदी (Congo River) : कांगो नदी दुनिया की सबसे गहरी नदी है। यह अफ्रीका में स्थित है । इस नदी की गहराई लगभग 720 ft है यानी कि 219.5 मीटर गहरी है। इस नदी को जायरो नदी से भी जाना जाता है। इस नदी की लंबाई लगभग 2,715 मील तक है। कांगो नदी नील नदी के बाद अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी भी है।

यांग्त्ज़ी नदी – 656ft (China)
No. 2:- यांग्त्ज़ी नदी (Yangtze River): यांग्त्सीक्यांग नदी चीन की सबसे लम्बी नदी है, और दुनिया की दूसरी सबसे गहरी नदी है जो सीकांग के पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर, दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बहती हुई आकर पूर्वी चीन सागर में मिलती है। इस नदी की लंबाई 6,300 किलोमीटर है और इसकी गहराई 656 ft है।

डैन्यूब नदी – 584ft (Europe)
No. 3 :-डैन्यूब नदी (Danude River): डेन्यूब नदी यूरोप में प्रवाहित एक विशाल नदी है। यह नदी दक्षिण पश्चिमी जर्मनी के ब्लैक फारेस्ट पर्वतीय इलाके से निकलकर 1,725 मील लंबा सफर तय करती हुई काले सागर में जाकर मिलती है। यह दुनिया की तीसरी सबसे गहरी नदी है जिसकी गहराई 584 ft है।

जेम्बेजी नदी – 381ft
No. 4 :- जेम्बेजी नदी (Zambezi River): यह नदी दुनिया की गहरी नदियों में चौथी सबसे बड़ी गहरी नदी है। इस नदी का उदगम स्थल Zambezi Source National Forest निकलकर बहती हुई भारत महासागर में आकर मिलती है। इस नदी की लंबाई 2575 km है और गहराई लगभग 381 ft हैं जो दुनिया की चौथी सबसे गहरी नदी बनाती है।
अमेज़न नदी – 328ft ( दक्षिण अमेरिका)
No.5 :- अमेजॉन नदी (Amazon River): दक्षिण अमेरिका के अमेज़न नदी पानी की मात्रा में दुनिया की सबसे बड़ी नदी मानी जाती है। यानी इस नदी में सबसे ज्यादा पानी बहती है। इसकी लंबाई लगभग 6,992 किलोमीटर और गहराई 328 फीट है. यह दुनिया की सबसे लंबी और बड़ी नदी है. बारिश के मौसम में इस नदी की लंबाई बढ़ जाती है जिसके कारण यह नील नदी के भी आज ही चली जाती है.
मीकांग नदी – 328ft
No.6:- मीकांग नदी (Mekong River): यह दुनिया की प्रमुख नदियों में से एक है जो तिब्बत से शुरू होकर चीन, म्यानमार, थाईलैंड लाभ तथा कंबोडिया होकर बहती हुई चलती है। इसकी लंबाई लगभग 4,350 किलोमीटर है और गहराई लगभग 328 ft हैं।
पीली नदी – 262ft (China)
No.7 :- पीली नदी (Yellow River): यह चाइना का दूसरा सबसे बड़ा लंबा नदी है । इसे चीन में ह्वांग हो नदी के रूप में जाना जाता है। इसकी लंबाई 5,464 किलोमीटर है और कह रहा है लगभग 262 ft है। इस दुनिया की सातवीं सबसे गहरी नदी है.
सेन्ट लारेन्स नदी – 250 ft (North America)
No.8:- सेन्ट लारेन्स नदी (st.lawrence River): सेंट लॉरेंस नदी उत्तरी अमेरिका के मध्य अक्षांशों में एक बड़ी नदी है, जो Ontario झील से लगभग उत्तर-पूर्व दिशा में सेंट लॉरेंस की खाड़ी में बहती है, Great Lakes को उत्तरी अटलांटिक महासागर से जोड़ती है . इस नदी की लंबाई लगभग 1,197 km है यानी 744 मील तक है. और इसकी गहराई 250 फीट तक है. गहराई के मामले में यह दुनिया की आठवां सबसे गहरी नदी है.
हडसन नदी – 216ft (USA)
No.9:- हडसन नदी (Hudson River) : एक 315 मील की नदी है जो उत्तर से दक्षिण में मुख्य रूप से USA में पूर्वी न्यूयॉर्क के माध्यम से बहती है. यह न्यू यॉर्क के एडिरोंडैक पर्वत से निकलती है और हडसन घाटी के माध्यम से न्यूयॉर्क शहर के बीच ऊपरी न्यूयॉर्क खाड़ी तक दक्षिण की ओर बहती है। यह नदी 216 फीट गहरा है जो इसे दुनिया की 9th सबसे गहरा नदी बनाती है.
मिसिसिप्पी नदी – 200ft (USA)
मिसिसिप्पी नदी (Mississippi river): यह नदी पूरी तरह से अमेरिका के क्षेत्र के भीतर ही बहती है। उत्तर अमेरिका के महाद्वीप का सब से बड़ा नदी मंडल है. इस नदी का स्रोत मिनेसोटा राज्य की इटास्का झील में है जहाँ से यह घुमावों के साथ दक्षिण की ओर चलती है। इस नदी की लंबाई 3,766km है और इसकी गहराई लगभग 200ft है. जिस कारण से इस नदी को दुनिया का 10 वा सबसे गहरा नदी कहा जाता है.
अंतिम शब्द
एक ही दोस्तों दुनिया की 10 सबसे गहरी नदियों के बारे में कुछ जानकारी आशा करता हूं आपको यह आर्टिकल पसंद आई होगी. ऐसे ही और जानकारियों के बारे में जानने के लिए हमारे लिखे गए अन्य पोस्ट को भी पढ़ सकते हैं.