शनि ग्रह से जुड़ी 30+ रोचक तथ्य | Saturn Planet in Hindi

Published by Pintu on

Saturn Planet in Hindi

स्वागत है दोस्तों, जाहिर है आप Google पर Saturn Planet in Hindi लिखकर सर्च किए होंगे और हम आपको इसी से रिलेटेड पूरी जानकारी इस पोस्ट में देने वाले हैं। इस पोस्ट में अंत तक बने रहे दोस्तों हम आपको शनि ग्रह के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

शनि ग्रह हमारे सूर्य से छठा (6th) ग्रह है और बृहस्पति के बाद हमारे सूर्य मंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। यह gas से भरा एक विशाल ग्रह है। इसकी औसतन व्यास हमारी पृथ्वी से 9 गुना बड़ा है।

शनि ग्रह एक गेंद की तरह है जो ज्यादातर हिलियम और हाइड्रोजन गैस से बनी हुई है। इस ग्रह में हिलियम ज्यादातर मात्रा में होती है जो हम गुब्बारों में भरते हैं। इसी कारण से दोस्तों यह ग्रह को विशाल समुद्र में डाल देने पर भी ये नहीं डूबेगा तैरता रहेगा क्योंकि शनि ग्रह की डेंसिटी पानी की डेंसिटी से काफी कम है।

शनि ग्रह के 82 से भी अधिक चंद्रमा खोजे जा चुके हैं और वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ग्रह के चारों ओर लगभग 150 चंद्रमा मौजूद हो सकती है। शनि ग्रह हमारे सूर्य मंडल का सबसे ज्यादा चांद वाला ग्रह है।

शनि ग्रह से जुड़ी रोचक तथ्य (Interesting facts about Saturn Planet in Hindi)

1. शनि ग्रह सूर्य के चारों ओर धीरे-धीरे चक्कर लगाता है। शनि ग्रह की 1 वर्ष पृथ्वी के 29 वर्ष के समान है।


2. शनि ग्रह की घूर्णन दिशा और पृथ्वी की घूर्णन दिशा एक समान है। शनि ग्रह भी पश्चिम से पूर्व की ओर झुकी हुई है।


3. शनि ग्रह के आकार की बात की जाए तो यह हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य मंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है।


4. शनि ग्रह काफी खूबसूरत ग्रह है, और इसकी खूबसूरती बढ़ाती है इसकी रिंग जो कई सारे पत्थर और बर्फ से बनी हुई है।


5. शनि ग्रह का नाम को लेकर कहे तो रोमन पौराणिक कथाओं के अनुसार गोड ऑफ जुपिटर के पिता के नाम पर रखा गया था।


6. शनि ग्रह का रिंग लोगों को आकर्षित करती है। शनि ग्रह के छल्ले काफी पतले है और इसे हम पृथ्वी से भी आसानी से देख सकते हैं एक छोटी सी टेलीस्कोप के माध्यम से। यह छल्ले छोटे-बड़े धूमकेतु,  टूटे हुए चंद्रमाओं,क्षुद्रग्रह, चट्टानों, जमी हुई बर्फ, पानी और धूल इन सभी चीजों से निर्माण हुआ हैं।


7. शनि ग्रह की छल्लो की बात की जाए तो यह 14 भागों में विभाजित है। और इस रिंग की लंबाई 2 लाख 82 हजार किलोमीटर है, लेकिन इसकी चौड़ाई मात्र 300 फिट है।


8. सौर मंडल का सबसे चांद वाला ग्रह शनि है। जी हां दोस्तों इस ग्रह का 83 चांद खोजा जा चुका है और वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ग्रह की 150 से भी अधिक चांद हो सकते हैं।


9. हम पहले ही बता चुके हैं कि शनि ग्रह का डेंसिटी बहुत ही कम है। इसका घनत्व केबल 0.69 है। इस ग्रह की घनत्व पृथ्वी के मुकाबले 8 गुना कम है जिसके कारण यह पानी में भी आराम से तैर सकता है।


10. दोस्तों हम आपको बता दें शनि ग्रह का औसतन तापमान -178°C के आसपास है। लेकिन दोस्तों शनि ग्रह का आंतरिक भाग उसका विपरीत होता है यहां के तापमान बहुत गर्म है जो 11,700°C (21,000° F)  से भी अधिक होता है।


11. शनि ग्रह का कोर का तापमान सूर्य की गर्म सतह से भी बहुत अधिक है। इसके कारण वायुमंडल में ऊर्जा का अधिक मात्रा में उत्सर्जन होता है जिसके वजह से ग्रह में तेज गति से चलने वाला तूफान पैदा होता है।


12. सूर्य की किरणों को शनि ग्रह तक पहुंचने में लगभग 79 मिनिट लगता है। लेकिन दूसरी तरफ सूर्य की किरणें पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 20 सेकंड लगाती है।


13. 1610 में शनि ग्रह को खोजा गया था। एक बड़े खगोल वैज्ञानिक Galileo Galile ने टेलिस्कोप के माध्यम से किसी ग्रह को खोजा था।


14. शनि ग्रह हमारे पृथ्वी से 1.2 अरब किलोमीटर दूर है।


15. शनि ग्रह उन पांच ग्रहों में से एक है जो हम खुली आंखों से देख सकते हैं। शनि सौर मंडल के पांचवी सबसे चमकीली वस्तु है।


16. शनि ग्रह का 1 दिन 10 घंटे 35 मिनट का होता है। शनि ग्रह काफी समर्थन और चपटा है। और इसकी कम द्रव्यमान के कारण यह अपने अक्ष पर बहुत तेज गति से घूमता है। 


17. अभी तक शनि ग्रह की स्टडी करने के लिए 4 अंतरिक्ष यान भेजें जा चुके हैं जिनमें pioneer 11, Voyager 1, Voyager 2 और Cassini मिशन शामिल है।


18. इन अंतरिक्ष यानो से खोजा गया है कि इस ग्रह की हवाई 1800 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से चलती है। ये पृथ्वी पर चलने वाली हवा की तेजी से 5 गुना अधिक है।


19.  शनि ग्रह पर वायुमंडल का दबाव पृथ्वी के मुकाबले 100 गुना ज्यादा है।


20. शनि ग्रह के व्यास (Diameter)  120536 किलोमीटर है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि शनि (Saturn) में पृथ्वी के जैसे 760 ग्रह और शनि के जैसे 1600 ग्रह सूर्य के अंदर आसानी से समासकते हैं

शनि ग्रह जोड़ी अनोखे तथ्य

  • शनि ग्रह पर दीन पृथ्वी के मुकाबले काफी छोटी होती है।
  • शनि ग्रह पर हवाएं 1800 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से चलती है।
  • शनि ग्रह की सूर्य से दूरी लगभग 1.4 बिलियन किलोमीटर है।
  • शनी हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह हैं।
  • शनि ग्रह हमारे पृथ्वी से लगभग 1.2 अरब किलोमीटर दूर है।
  • शनि ग्रह पर 1 दिन 10 घंटे 35 मिनट का होता है।
  • यहां तक सूर्य किरणों को पहुंचने में 79 मिनट तक समय लग जाता है।
  • शनि ग्रह का तापमान 11,700 डिग्री सेल्सियस तक आसानी से पहुंच जाता है।
  • शनि ग्रह के अध्ययन करने के लिए आज तक 4 अंतरिक्ष यान भेजे जा चुके हैं।
  • शनि ग्रह की खोज करने वाले वैज्ञानिक का नाम गैलीलियो गैलीली है।

शनि ग्रह से जुड़ी रोचक तथ्य वीडियो में जाने

समापन

यदि दोस्तों हमारे सौरमंडल का सबसे खूबसूरत ग्रह शनि के बारे में कुछ रोचक एवं आश्चर्यजनक जानकारी। आशा करता हूं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे दूसरे पोस्ट को भी जरूर विजिट करें और अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

FAQ

शनि ग्रह की खोज किसने की थी

सन 1610 में महान खगोल विज्ञानी गैलीलियो गैलीली ने दूरबीन से शनि ग्र की खोज की थी

शनि के उपग्रह की संख्या कितनी है

शनि ग्रह के 83 चांद खोजे जा चुके हैं। शनि ग्रह के सबसे बड़ा चांद का नाम टाइटन है। वैज्ञानिक कहते हैं टाइटन पर इंसानों को वसाया जा सकता है।

सबसे ज्यादा उपग्रह किस ग्रह के हैं?

सौरमंडल का सबसे ज्यादा उपग्रह बृहस्पति के है। बृहस्पति के 92 उपग्रह आज तक खोजी जा चुकी है। वही सनी के 83 उपग्रह खोजा जा चुका है।

Categories: AMAZING FACTS

1 Comment

shreyansh parsai · May 15, 2023 at 6:26 PM

यह ब्लॉग पोस्ट “शनि ग्रह से जुड़ी 30+ रोचक तथ्य” वास्तव में महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी प्रदान करती है। मुझे यहां सभी तथ्यों का पढ़कर खुशी हुई, जो शनि ग्रह के बारे में हमारी ज्ञान और रुचि को बढ़ाते हैं। यह पोस्ट मुझे गहराई से प्रभावित करती है और मुझे विश्वास है कि इसे पढ़ने वाले लोग भी ऐसा ही महसूस करेंगे। धन्यवाद इस मजेदार और ज्ञानवर्धक पोस्ट के लिए!

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *