12 महीनों के नाम हिंदी और इंग्लिश में – फरवरी में 28 दिन क्यों होते है. | Months Name In HINDI

साल में कितने महीने होते हैं, और वह महीनों के नाम क्या-क्या है? आप इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो हम आपको पूरी जानकारी यह आर्टिकल में देने वाले है। कृपया हमारे साथ बने रहिए अंत तक।
आप भारत में रहते हैं तो आपको हिंदू कैलेंडर के अनुसार महीने के नाम पता होना चाहिए , जब कोई पूछे तो हम अंग्रेजी में महीने के नाम क्रमानुसार सटीक बोल देते हैं लेकिन जब बात आऐ हिंदू कैलेंडर के अनुसार महीनों के नाम बताना , तो हम चुप हो जाते है। आज हम यह लेख (12 month Name in hindi) में इससे जुड़े पूरी जानकारी देने वाले हैं।
साल में कितने महीने होते हैं, साल में कितने सप्ताह होते हैं, हिंदू कैलेंडर के अनुसार महीनों का नाम, महीने में कितने हफ्ते होते हैं और एक सप्ताह में कितने दिन होते हैं, छह ऋतु के नाम इसके अलावा हम जाने वाले हैं संस्कृत में महीनों का नाम क्या है।
आपको यह आर्टिकल में पूरी जानकारी दी जाएगी। उम्मीद करता हूं आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आएगी। ज्यादा समय ना दबाते हुए चलिए दोस्तों शुरू करते हैं यह आर्टिकल को.
कैलेंडर से जुड़े कुछ जानकारी (information About Calendar)
हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल के 12 महीने होते हैं और दिन के हिसाब से गिना जाए तो साल के कुल 365 दिन होते हैं। हिंदी वर्ष की शुरुआत चैत मास से होती है। अंग्रेजी में महीनों की शुरुआत जनवरी महीने से होती है इसका मतलब यह नहीं कि चैत महीना और जनवरी की शुरुआत एक साथ होती है। चैत महीना अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च-अप्रैल में आता है।
अंग्रेजी कैलेंडर रोमन शासक के द्वारा बनाई गई कैलेंडर है. शुरुआती समय में इस कैलेंडर में केवल 10 महीना था फिर कुछ कारणों की वजह से और 2 महीना जोड़कर 12 महीना कर दिया गया था.
कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष क्या है?
हर महीने में 2 पक्ष होते हैं – कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। यह महीने के पंद्रह-पंद्रह दिन के होते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार 1 महीने 30 दिन के होते हैं और इन महीनों की गणना सूरज और चंद्रमा की गति के अनुसार की जाती है।
चंद्रमा की कलाओं के ज्यादा और कम होने को ही शुक्ल और कृष्ण पक्ष कहते हैं। हर महीने एक अमावस्या और पूर्णिमा आती है। चलिए जानते हैं वैदिक शास्त्रों के अनुसार इन दो पक्षों का क्या महत्व होता है।
- कृष्ण पक्ष –
जिस दिन पूर्णिमा होती है उसके अगले दिन से कृष्ण पक्ष की शुरुआत हो जाती है यह तिथि अमावस्या आने तक रहती है। यानी की पूर्णिमा से अमावस्या की बीच के हिस्से को कहते हैं कृष्ण पक्ष तिथि जो 15 दिन तक होती है।
- शुक्ल पक्षा –
शुक्ल पक्षा तिथि उससे बिल्कुल उल्टा है। शुक्ला पक्ष तिथि की शुरुआत अमावस्या के अगले दिन से होती है और यह भी 15 दिन रहती है । अमावस्या से पूर्णिमा की बीज के हिस्से को ही कहते हैं शुक्ल पक्ष तिथि।
अंग्रेजी में महीनों के नाम ओर दिन (Name of the Months in English)
English | हिंदी | दिन |
January | जनवरी | 31 |
February | फरवरी | 28/29 |
March | मार्च | 31 |
April | अप्रैल | 30 |
May | मई | 31 |
June | जून | 30 |
July | जुलाई | 31 |
August | अगस्त | 31 |
September | सितंबर | 30 |
October | अक्टूबर | 31 |
November | नवंबर | 30 |
December | दिसंबर | 31 |
यहां तक हमने अंग्रेजी महीने को हिंदी में पढ़ लिया है. 1 साल में कितने महीने होते हैं। मोहिनी के अंग्रेजी में क्या क्या नाम है और कौन सा महीना कितने दिन का होता है। हमारे घर में जितनी भी कैलेंडर होती है वह अंग्रेजी महीने वाली कैलेंडर होती है. दुनिया में ज्यादातर इसी कैलेंडर का उपयोग करते हैं.
फरवरी महीने में 28 दिन क्यों होते है? ( Why February month is 28 days)
जैसे कि आपने ऊपर के महीने में ध्यान दिया होगा कि फरवरी महीने में 28/29 दिन थी, ऐसा क्यों . यह सवाल आपके मन में खटक रही होगी लेकिन हम आपको बता दें यह पृथ्वी के सूर्य के चक्कर लगाने पर निर्भर करता है . इसके बारे में आगे अच्छे से समझ पाएंगे.
फरवरी महीने में 29 दिन कब होते हैं?जब हमारा कैलेंडर बनाया गया था , पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा के अनुसार बनाया गया था. पृथ्वी सूर्य की एक चक्कर 365 दिन 6 घंटे में लगाती है. जिस वजह से प्रत्येक वर्ष 6 घंटे का समय बच जाता है. इस हिसाब से देखा जाए तो 4 साल बाद एक दिन (24 घंटे) बच जाता है. इसी बचे हुए दिनों को फरवरी महीने में जोड़ दिया गया. इसीलिए हर 4 साल बाद फरवरी महीने के 29 दिन होते हैं, इसीलिए इसे अधिवर्ष (Leap Year) कहां जाता है.
अब आपके मन में सवाल उठता होगा की सिर्फ फरवरी महीने में ही क्यों 28 दिन होते हैं, बाकी महीनों में क्यों नहीं? इसके पीछे है रोमन बालों का हाथ है. जी हां दोस्तों हम जो अंग्रेजी कैलेंडर व्यवहार करते हैं वह रोमन द्वारा बनाई गई कैलेंडर है।
पहले रोमन शासक अपने राज्य के कृषि, त्यौहार को व्यवस्थित करने के लिए एक कैलेंडर की आवश्यकता महसूस की, जिसके कारण उन्होंने 10 महीने वाली एक कैलेंडर बनाए थे और यह कैलेंडर मार्च से शुरू होकर दिसंबर में खत्म होता था। इसमें एक दिक्कत था, रोमन शासक सर्दियों के 2 महीनों को छोड़ दिए थे जिसके कारण कृषि, त्योहार जैसी निर्धारित समय व्यवस्थित नहीं हो पाता था।
10 महीने होने के कारण साल के मार्च में कभी गर्मी आता था तो, कभी सर्दियां , समय व्यवस्थित नहीं हो पाया, जिसके कारण रोमन वालों ने और 2 महीना जोड़ा जो कि जनवरी और फरवरी थे। फरवरी सबसे अंतिम में जोड़ा गया महीना है। इसीलिए 4 साल में बचे हुए एक दिन को फरवरी महीने में ही जोड़ दिया गया ।
फरवरी सबसे अंतिम में जोड़ा गया महीना होने के कारण साल में जितने भी दिन कम या ज्यादा होता है फरवरी महीने में जोड़ दिया जाता है। जैसे कि 4 साल के बाद एक दिन बढ़ जाता है उसे फरवरी महीना में जोड़ दिया जाता है।
हिंदी महीनों के नाम हिंदू कैलेंडर के अनुसार – Hindu Calendar Months Name In Hindi.
आपको बता दें हिंदू कैलेंडर में महीने के नाम अंग्रेजी कैलेंडर से अलग अलग होती है। लेकिन महीने यहां भी 12 ही होते हैं। तो आइए जानते हैं हमारे हिंदू कैलेंडर की महीने के बारे में-
- चैत्र मास – हिंदी कैलेंडर के अनुसार, साल का पहला महीना है चैत्र जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च और अप्रैल के महीने के बीच आती है बोले तो या मार्च के कुछ दिन और अप्रैल के कुछ दिन मिलकर बनती है चित्र महीना जोकि 30 से 31 दिन के होती है। यह अंग्रेजी महीना फेब्रुवारी की तरह, अधिवर्षष के समय चैत्र मास 31 दिन के हो जाती है।
- वैशाख मास – यह साल के शुरुआत का दूसरा मास होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह महीना अप्रैल और मई में आता है। वैशाख महीना भी 30 से 31 दिन के होते हैं।
- जेष्ठ मास – साल का तीसरा महीना है जो अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक मई और जून में आता है। इस महीने में कुल 31 दिन होते हैं।
- आषाढ़ मास – ये साल का चौथा महीना होता है। हां जून और जुलाई के महीने में आती है। इस महीने में कुल 31 दिन होते हैं।
- श्रावण मास – यह साल का पांचवा महीना होता है जो, जुलाई और अगस्त के महीने में पढ़ते हैं। इस महीने में कुल 31 दिन होते हैं।
- भाद्रपद मास – यह साल का छठवां महीना होता है जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अगस्त और सितंबर के महीने में पड़ता है। इसमें कुल 31 दिन होते हैं। इसे भादो महीना भी कहा जाता है।
- अश्विन मास – यह साल का सातवां महीना है। सितंबर और अक्टूबर के बीच में एवं महीना पड़ता है। इसमें कुल 30 दिन होते हैं।
- कार्तिक मास – यह साल का आठवां महीना है। इसमें कुल 30 दिन होते हैं। यह महीना अक्टूबर और नवंबर के बीच आता है।
- मार्गशीर्ष मास – ये साल का नौवां महीना है। इसमें कुल 30 दिन होते हैं अरे अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नवंबर और दिसंबर के महीने में पड़ता है।
- पौष मास – यह महीना 30 दिन के होते हैं और यह साल का दसवां महीना है जो, दिसंबर और जनवरी के बीच आती है। इसे पूस मास भी कहते हैं।
- माघ मास – यह महीना भी 30 दिन के होते हैं और यह साल का 11वां महीना है जो, जनवरी और फरवरी के महीने में आती है।
- फाल्गुन मास – इसे फागुन मास भी कहते हैं। इसमें 30 दिन होते हैं जो फरवरी और मार्च के बीज आता हैं। यह साल का अंतिम महीना है।

हिंदी महीनों के नाम – Hindi Months Name (Table)
क्र. स. | हिंदी महीने | दिन | अंग्रेजी |
1. | चैत्र | 30/31* | मार्च-अप्रैल (March – April) |
2. | वैशाख | 30/31 | अप्रैल-मई (April – May) |
3. | ज्येष्ठ | 31 | मई-जून (May – June) |
4. | आषाढ़ | 31 | जून-जुलाई (June – July) |
5. | श्रावण | 31 | जुलाई-अगस्त (July – August) |
6. | भाद्रपद | 31 | अगस्त-सितंबर (August – September) |
7. | अश्विन | 30 | सितंबर अक्टूबर (September – October) |
8. | कार्तिक | 30 | अक्टूबर-नवंबर (October – November) |
9. | मार्गशीर्ष | 30 | नवंबर दिसंबर November – December |
10. | पौष | 30 | दिसंबर-जनवरी (December – January) |
11. | माघ | 30 | जनवरी-फरवरी (January – February) |
12. | फाल्गुन | 30 | फरवरी-मार्च (February – March) |
अंग्रेजी महीनों के नाम संक्षिप्त में – Short Name
अंग्रेजी महीने | Short Name |
January | Jan |
February | Feb |
March | Mar |
April | Apr |
May | May |
June | Jun |
July | Jul |
August | Aug |
September | Sep |
October | Oct |
November | Nov |
December | Dec |
महीनों के नाम जाने वीडियो में – Hindi Months Name
महीनों के नाम संस्कृत और अंग्रेजी में -(Months Name in Sanskrit and Hindi
हिंदी में नाम | संस्कृत में नाम |
चैत्र | चैत्रः |
वैशाख | वैशाख: |
ज्येष्ठ | ज्येष्ठः |
आषाढ़ | आषाढ़ः |
श्रावण | श्रावणः |
भाद्रपद | भाद्रपदः |
अश्विन | अश्विनः |
कार्तिक | कार्तिकः |
मार्गशीर्ष | मार्गशीर्षः |
पौष | पौषः |
माघ | माघः |
फाल्गुन | फाल्गुन: |
यह थी दोस्तों हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में महीनों के नाम. अभी आप जान गए हैं हिंदी महीनों महीनों के नाम और उनके दिन के बारे में, अब हम जाने वाले हैं हफ्ते में कितने दिन होते हैं और उनके क्या-क्या नाम है।
सप्ताह की शुरुआत रविवार से की जाती है। और एक सप्ताह 7 दिन का होता है। चलिए जानते हैं हफ्ते के साथ दिन का क्या-क्या नाम है।
दिनों के नाम हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में (Days Of Week in Hindi, Eng, Sanskrit)
English | Short | हिंदी | संस्कृत |
Monday | Mon | सोमवार | इन्दुवासरः |
Tuesday | Tue | मंगलवार | भौमवासरः |
Wednesday | Wed | बुधवार | सौम्यवासरः |
Thursday | Thu | गुरुवार | गुरुवासरः |
Friday | Fri | शुक्रवार | शुक्रवासरः |
Saturday | Sat | शनिवार | शनिवासरः |
Sunday | Sun | रविवार | भानुवासरः |
उम्मीद है आपको ऊपर बताई गई संस्कृत में 12 महीनों के नाम याद रह गई होगी। यहां तक आपको हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत में महीनों और दिनों के नाम की पूरी जानकारी मिल चुकी है।
अब हम जानेंगे ऋतु के नाम, कौन सी महीनों में कौन सी ऋतु आती है उसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं दोस्तों किस महीने में कौन सी ऋतु/मौसम चलता है।
6 ऋतुओं के नाम (Season Name in Hindi)
पूरे साल में दोस्तों 12 महीने के लिए छह ऋतु आती है। ऋतु का काम है महीनों में मौसम की जानकारी प्रदान करना। आप मौसम के हिसाब से कौन सी ऋतु चल रही है यह आसानी से बता दे सकते हैं लेकिन ज्यादातर लोग हैं की वह केवल मौसम के हिसाब से 3 ऋतु के बारे में ही जानते हैं। जैसे कि बारिश के समय वर्षा ऋतु , ठंडी के समय शीत ऋतु और गर्मी के समय ग्रीष्म ऋतु लेकिन हम आपको बता दें इसके बीच में और 3 ऋतु आते हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं होती।
ऋतु के नाम | अंग्रेजी में नाम | महीनों के नाम |
बसंत ऋतु | Spring Season | मार्च-अप्रैल |
ग्रीष्म ऋतु | Summer Season | मई-जून |
वर्षा ऋतु | Rainy Season | जुलाई-अगस्त |
शरद ऋतु | Autumn Season | सितंबर-अक्टूबर |
हेमंत ऋतु | Pre Winter Season | नवंबर-दिसंबर |
शीत ऋतु | Winter Season | जनवरी-फरवरी |
ऋतु के नाम वीडियो में जाने –
12 महीनों के नाम उर्दू में. (12 Months Name in Urdu)
- जनवरी (Jan) – جنوری
- फरवरी (Feb) – فروری
- मार्च (Mar) – مارچ
- अप्रैल (Apr) – اپریل
- मई (May) – مئی
- जून (Jun) – جون
- जुलाई (Jul) – جولائی
- अगस्त (Aug) – اگست
- सितम्बर (Sep)– ستمبر
- अक्टूबर (Oct) – اکتوبر
- नवम्बर (Nev) – نومبر
- दिसम्बर (Dec) – دسمبر
12 महीनों के नाम Odia में
- वैशाख – ବୈଶାଖ
- ज्येष्ठ – ଜ୍ୟେଷ୍ଠ
- आषाढ़ – ଆଷାଢ଼
- श्रावण – ଶ୍ରାବଣ
- भाद्रपद – ଭାଦ୍ରବ
- आश्विन – ଆଶ୍ଵିନ
- कार्तिक – କାର୍ତ୍ତିକ
- मार्गशीर्ष – ମାର୍ଗଶିର
- पौष – ପୌଷ
- माघ – ମାଘ
- फाल्गुन – ଫାଲଗୁନ
- चैत्र – ଚୈତ୍ର
लोगों के द्वारा पूछे जाने वाला कुछ प्रश्न (FAQ)
1 साल में कितने दिन होते हैं?
1 साल में कुल 365 दिन होते हैं।
1 साल में कितने सप्ताह होते हैं?
1 साल में 52 सप्ताह होता है। यह सप्ताह के अनुसार 1 साल में 364 दिन बैठता है। इसके अनुसार कहे तो हम साल में 52 सप्ताह और एक दिन कह सकते हैं।
1 साल में 31 दिनों की कितने महीने होते हैं?
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 साल में 31 दिनों के 7 महीने होते हैं। जो कि इस प्रकार है-
January, March , May, July, August, October और December
1 साल में 30 दिनों के कितने महीने होते हैं?
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 वर्ष में 30 दिनों के 4 महीने होते हैं। जो कि इस तरह है- April, June, September, November
1 वर्ष में कितने घंटे और मिनट होते हैं?
1 वर्ष में 8,760 घंटे होते हैं और 5,25,600 मिनट होते हैं।
साल का सबसे छोटा दिन कौन सा है?
साल का सबसे छोटा दिन आम तौर पर 21 या 22 दिसंबर को पड़ती है।
साल का सबसे बड़ा दिन कौन सा है?
21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होता है, यानी कि इसी दिन लंबे समय तक सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर पड़ती है।
भारत में सबसे छोटा दिन कब होता है?
21 या 22 दिसंबर भारत में सबसे छोटा दिन होता है। यदि दीन शीतकालीन सक्रांति उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों का पहला दिन है।
अंतिम शब्द
यह थी दोस्तों 12 महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में, आशा करता हूं आपको यहां आर्टिकल पसंद आई होगी यदि आप अन्य और भी आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो हमारी दूसरी पोस्ट को जरूर पढ़िए। इसके अलावा अपनी विचार हमें देना ना भूलें। हम आपके विचारों को सम्मान पूर्वक कमेंट सेक्शन में स्वागत करते हैं।
- MUST READ:- महादेवी वर्मा जीवन परिचय
- MUST READ:- सुनीता विलियम जीवन परिचय
0 Comments