मलिकार्जुन खड़गे जीवनी, शिक्षा, परिवार, कुल संपत्ति, राजनीति करियर | Mallikarjun Kharge biography in Hindi

Published by Dakshya on

Mallikarjun Kharge photo

दोस्तों मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं वह 26 अक्टूबर को अपना कार्यभार संभालेंगे. हम आपको बताते चलें कि पिछले 24 साल के बाद किसी गैर-गांधी परिवार के व्यक्ति को पार्टी के अध्यक्ष चुना गया है।

आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि प्रेसिडेंट के लिए पार्टी के 2 सदस्य को चुना गया था। एक थे मल्लिकार्जुन खड़गे जी और दूसरे प्रतिद्वंदी थे डॉ. शशि थरूर जी। पार्टी के अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे जी को 7,897 बोट से बड़ी जीत हासिल हुई और प्रतिद्वंदी रहे शशि थरूर जी को केबल 1072 वोट मिले थे।

26 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के President का कार्यभार संभालेंगे।  खबरों की मानें तो उनके जीत के पीछे झारखंड, केरल, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर राज्यों के पार्टी कार्यकर्ता का भारी समर्थन मिला है।

मलिकार्जुन खड़गे परिचय

मलिकार्जुन खड़गे भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता है। वह भारतीय जातियों कांग्रेश दल से संबंधित है और हाल ही में चुने गए पार्टी के अध्यक्ष है। वह राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। इसके अलावा उनकी पहचान की बात की जाए तो वह भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा  के मंत्रीमंडल में श्रम एवं रोज़गार विभाग में  मंत्री रह चुके हैं। 2009 के आम चुनाव में वह कर्नाटक के गुलबर्गा चुनाव क्षेत्र से पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे।

खड़गे जी 1980 में तत्कालीन सरकार के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। 2013 में खड़गे जी भारत के रेल मंत्री कार्य भी संभाल चुके हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे जीवन परिचय -(Mallikarjun Kharge biography in Hindi)

मल्लिकार्जुन खड़गे जी का जन्म कर्नाटक राज्य के बीदर जिले के वारवट्टी गांव में 21 जुलाई 1942 को एक दलित परिवार में हुआ था। हालांकि उस समय बीदर जिला ब्रिटिश भारत के हैदराबाद में आता था। खड़गे जी के पिता का नाम मपन्ना खड़गे  तथा माता जी का नाम सबव्वा खड़गे था। 

हम आपको बता दें कि खड़गे के जन्म की 7 वर्ष बाद ही उनके मां का निधन हो गया। यह वह दौर था जब जगह-जगह धर्म को लेकर दंगे हो रहे थे। इस दंगे का असर खड़गे  जी के परिवार के ऊपर भी पढ़ा था।

उस समय के दंगों के कारण मल्लिकार्जुन खड़गे  कि परिवार अपने जन्म स्थान को छोड़कर कर्नाटक के कलबुर्गी (वर्तमान में गुलबर्गा) शहर आना पड़ा था।

मल्लिकार्जुन खड़गे  शिक्षा (Education)

मलिकार्जुन खड़गे जी की शिक्षा की बात की जाए तो वह अपनी b.a. की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय, गुलबर्गा  से पूरी की। BA की पढ़ाई पूरी करने के बाद खड़गे जी ने अपनी वकालत की पढ़ाई सेठ शंकरलाल लाहोटी विधि  महाविद्यालय से पूरी की।

मल्लिकार्जुन खड़गे की परिवार (Family)

खड़गे जी के परिवार में कुल 7 सदस्य हैं। उनके पत्नी का नाम राधाबाई खड़गे हैं। और उनके 5 बच्चे हैं। जिनमें से तीन बेटे (प्रियांक खड़गे, राहुल खड़गे,मिलिंद खड़गे)  और दो बेटियां (प्रियदर्शनी, जयश्री) हैं।

मलिकार्जुन खड़गे जीवनी संक्षिप्त में (Bio)

नाममपन्ना मलिकार्जुन खड़गे
जन्म तिथि21 जुलाई 1942
जन्म स्थानवारवाटी , हैदराबाद
पिता का नाममपन्ना खड़गे
माता का नामसबव्वा खड़गे
आयु80 वर्ष ( 2022 के मुताबिक)
शिक्षाराजकीय महाविद्यालय, गुलबर्गा (BA)
सेठ शंकरलाल लाहोटी विधि महाविद्यालय (LL.B)
पेशा राजनेता, वकील, व्यवसाय
राजनीतिक दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामराधाबाई खड़गे
बच्चे5 बच्चे ( 3 बेटे, 2 बेटियां)
बेटों का नामप्रियांक खड़गे,
राहुल खड़गे,
मिलिंद खड़गे
बेटियों के नामप्रियदर्शनी,
जयश्री
उपलब्धियां9 बार M.A.L. चुने गए है,
2 बार Lok Sabha MP रहे,
1 बार Rajya Sabha MP चुने गए हैं,
वर्तमान –
कांग्रेस दल के प्रेसिडेंट है।

मलिकार्जुन खड़गे के राजनीतिक करियर -(Political Carrier)

उन्होंने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत कॉलेज से ही शुरू की। वे राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ के नेता के रूप में चुने गए थे। इस तरह उनकी राजनीतिक सफर शुरू हुआ था।

मल्लिका अर्जुन खड़के जी ने साल 1972 से लेकर साल 2009 के बीच विधान सभा चुनाव में लगातार 9 बार जीत प्राप्त की है। छात्र संघ में रहते समय वे 1966 से 1967 के बीच उपाध्यक्ष का पद संभाला था।

मल्लिकार्जुन खड़गे को वर्ष 1973 में चुंगी उन्मूलन समिति के अध्यक्ष पद संभालने के लिए चुना गया था। इसके बाद उन्हें 1974 में चमड़ा विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

खड़गे जी साल 1976 में प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा से संबंधित राज्य मंत्री के पद संभाले थे। 1978 में खडके जी को कर्नाटक गुरमितकाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वह उस विधानसभा चुनाव में काफी भारी मात्रा में जीत हासिल की थी।

कांग्रेस सरकार के समय 1979 मलिकार्जुन खड़गे जी ने सरकार के कैबिनेट मंत्री पद संभाले थे और कैबिनेट मंत्री रहते हुए खड़गे जी ने पंचायत राज्य मंत्री पद भी संभाले थे।

1980 से 1983 के बीच खड़े जी ने तत्कालीन सरकार के केंद्र में कैबिनेट मंत्री पद संभाले थे। साल 1992 से 1994 के बीच  खड़गे जी वीरप्पा मोइली कैबिनेट में उद्योग मंत्री रहे हैं।

खड़गे जी को कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वर्ष 2005 में चुना गया था। एवं 29 मई 2009 से ले के 16 जून 2013 के बीच कांग्रेस की तत्कालीन मनमोहन सरकार में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री के पद पर कार्यरत भी रहे।

17 जून 2013 में खड़गे जी को भारत का रेल मंत्री बनाया गया । 16 फरवरी 2021 से 1 अक्तूबर 2022 के मध्यम में खड़गे जी ने कांग्रेस दल में रहते हुए राज्य सभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्यभार संभाला है।

मलिकार्जुन खड़गे कुल संपत्ति– (mallikarjun kharge net worth)

2022 के तहत मल्लिकार्जुन खड़गे जी की कुल संपत्ति की बात की जाए तो वह लगभग 20 करोड से भी अधिक है। लेकिन 2019 के 17 वी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी संपत्ति के संबंध में उनके द्वारा दायर एक हलफनामे के अनुसार 15 करोड़ बताया गया है।

खड़गे जी ने 13,30,76,563 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के साथ अपनी चल संपत्ति 2,46,46,334 रुपये के रूप में दिखाया था। इसके अलावा उनके बहुत सारी महंगी महंगी गाड़ियां है जिनकी कीमत करोड़ों में है।

मल्लिकार्जुन खड़गे जी से जुड़ा विवाद

  • एक बार मल्लिका अर्जुन ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस कमिटी ऑफिस में दिया गया बयान से विवाद उत्पन्न हुआ था।  उन्होंने बयान देते हुए कहा था कि बकरीद पर बचेंगे तब मोहर्रम में नाचेंगे। बीजेपी पार्टी ने इस बयान को विवादित और आपत्तिजनक करार दिया था।
  • मल्लिकार्जुन ने कर्नाटक के हिजाब विवाद को लेकर बयान दिए थे कि भाजपा के सभी सदस्य इस विवाद के लिए जिम्मेदार है।
  • 2019 के चुनाव में मल्लिकार्जुन ने पीएम मोदी पर सरकार के खिलाफ जहरीली बात बोले थे। उन्होंने कहा था कि यदि सरकार तथा पीएम मोदी को और पावर दी जाए तो बहुत देश में सनातन धर्म और आरएसएस की हुकुमत आ जाएगी।

FAQs

Q. मल्लिकार्जुन खड़गे की कुल संपत्ति कितनी है -2022

2022 के तहत बताया गया है कि मलिकार्जुन खड़गे जी की कुल संपत्ति 20 करोड़ से भी अधिक है। लेकिन 2019 के दायर किए गए हलफनामे के अनुसार 15 करोड़ बताया गया है।

Q. मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्र कितनी है?

2022 के तहत खड़के जी का उम्र 80 वर्ष है. उनका जन्म 21 जुलाई 1942 को हुआ था।

Q. 2022 में कांग्रेस दल के अध्यक्ष कौन हैं?

मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे कहाँ से हैं?

खड़गे जी वारवटी, हैदराबाद राज्य से हैं।

Categories: BIOGRAPHY

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *