सेब (Apple) से जुड़ी 50 रोचक तथ्य | information about Apple in Hindi

Published by Pintu on

Apple in hindi photo

हेलो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं Apple के बारे में जिसे हिंदी में सेब के नाम से बुलाया जाता  है। ये दुनिया का सबसे पसंदीदा फलों में से एक है, एप्पल जिसे  सुन के आपको एक फेमस स्मार्टफोन कंपनी Apple की याद आती होगी लेकिन हम आपको बता दें यह लेख में कोई कंपनी की बात नहीं होगी दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं information About Apple in Hindi जिसमें एप्पल फ्रूट की बात की जाएगी।

दोस्तों कभी ना कभी तो आप  सेब खाए ही होंगे लेकिन आपको पता है,  इसे खाने का क्या क्या फायदे हैं और क्या क्या नुकसान है , नहीं पता है तो चलिए दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं सेब के बारे में कुछ रोचक जानकारी जिसे आपको जरूर जानना चाहिए।

एक मजेदार fact – सेब की वजह से ही ग्रेविटी की खोज हुई, जी हां दोस्तों न्यूटन चाचा ने ही ग्रेविटी की खोज की थी जिनके सामने, पेड़ से सेब गिरी थी। यदि  उनके सामने सेब नहीं गिरता तो गुरुत्वाकर्षण बल की खोज जल्दी नहीं हो पाता, तो इसलिए दोस्तों सेब के लिए तो एक शेयर होना ही चाहिए, तो चलिए दोस्तों ज्यादा समय ना वेस्ट करते हुए शुरू करते हैं।

सेब एक प्रकार का स्वादिष्ट फल है, जो लाल या हरे रंग का होता है। यह फल में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसका मतलब यह है कि आपको बीमारियों से दूर रखेगी, यानी की बीमारी होने की संभावना बहुत ही कम है। इसलिए दिन के एक एप्पल खाने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन के एक एप्पल आपको बीमारियों से दूर रखेगी।

Table of Contents

सेब की उत्पत्ति का इतिहास – History about Apple in Hindi


सेब की उत्पत्ति मध्य एशिया  के देश कजाकिस्तान की जंगली पहाड़ियों में हुई थी, फिर वहां से बाकी देशों में फैला और आज पूरी दुनिया का पसंदीदा फल है। कहां जाता है जब सिकंदर मध्य एशिया में आया तब वह यह फल के बारे में जाना और उनके जरिए ही यूरोप समेत पूरी दुनिया ने सेब के बारे में जाना।

कजाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता का अर्थ है “सेब से भरा हुआ।” 1500 ईसा पूर्व तक सेब के बीज पूरे यूरोप में ले जाया गया था। यूनानियों, एट्रस्केन्स और रोमन ने सेब की खेती की।

सेब में मिलने वाले पोषक तत्व- apple fruit calories

  • कैलोरी: 80 कैलोरी ऊर्जा
  • कार्बोस: 25 ग्राम
  • फाइबर: 4 ग्राम
  • विटामिन सी: 4 ग्राम
  • पोटेशियम: 196 मिलीग्राम
  • विटामिन के: 4 मिलीग्राम
  • मैग्नीज, तांबे और विटामिन ए, ई, बी 1, बी 2 और बी 6
Apple in hindi photo

सेव के बारे में जानकारियां- information About Apple in HINDI

• सेब दिखने में लाल, हरा और हल्के पीले रंग का होता है। लोग लाल रंग के सेब खाने को बहुत पसंद करते हैं।

• एक सेब के अंदर लगभग 10 बीज होते हैं और यह भूरे तथा काले रंग के होते हैं।

नाशपाती (green apple) अन्य सबसे थोड़ा खट्टा होता है लेकिन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

• इनमें से एक सेब ने ही न्यूटन चाचा की सिर पर गिरा था। छोड़ो ये fact तो आपको पता ही था।

• सेब का वैज्ञानिक नाम- Malus Pumila  है।

• सेब उगाने वाले विज्ञान को कहते हैं- Pomology

• सेव एक पुराना फल है। मनुष्य ने इसे बहुत पहले ही खोज लिया था।

• दुनिया में सेब की उत्पादन चीन, तुर्की, अमेरिका, पोलैंड इटली जैसी देशों में बहत होती है। सबसे ज्यादा सेब की उत्पादन चीन करता है।

• दुनिया में सेब के लगभग 8000 से भी अधिक किसमे पाए जाते हैं।

• आप रोज एक सेब खाते हैं तो आपको 20 साल लग जाएगी सेब की हर वैरायटी को खाने में।

• सालों पहले ही सेब की कई प्रजातियों को खोज ली गई थी.

• ऐसे कई फल है जो पानी में डूब जाती है लेकिन सेब नहीं डूबती इसका कारण है इसके अंदर रहने वाला पानी। लगभग एक सेब में 25% पानी होती है

• सेब में फैट, सोडियम और कोलेस्ट्रौल के तत्व नहीं पाए जाते हैं. इसका अर्थ है जितना सेब खाने से भी आप मोटा नहीं होंगे।

• हर एक सेब लगभग 4 ग्राम का होता है। और उसके अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं।

• एक सेब  में लगभग 80  कैलरीज़ पाई जाती है।

• सेब खाने से हमारी बॉडी की केलोस्ट्रोल भी कम होता है। यानी कि आपको हार्ट अटैक से दूर  रखने में सहायता करता है।

• एक इंसान साल में लगभग 65 सेब खाता है। पता नहीं यह गणना कैसे की जाती है।

• सेब में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट हमारे त्वचा में भी पाए जाते हैं। इसका मतलब यह त्वचा के लिए काफी लाभदायक है।

• पका हुआ सेब खाने से बहुत अच्छी नींद आती है।

सेब के पेड़ के बारे में कुछ जानकारी -Information About Apple Tree in Hindi

• एक सेब का पेड़ लगभग 4 से 5 साल के उम्र में ही फल देने लगती है।

• सेब का एक पेड़ लगभग 100 साल तक जिंदा रह सकता है।

• सेब का पौधा शुरुआत में झाड़ी नुमा दिखाई देता है।

• समुद्र तल से 1500 से 2700 मीटर ऊंचाई पर सेब के पौधे को लगाया जाता है.

• सेब की पौधे को लगाने के लिए चेहरे उपजाऊ और दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है जिससे पौधे विकसित हो सके। उपायुक्त जलवायु और तापमान से सेब की खेती की जाती है वरना पौधे को बहुत सारी रोग का सामना करना पड़ सकता है।

• सेब का पेड़ गुलाब प्रजाति का एक हिस्सा है।

• गर्मी के दौरान सेब के पेड़ों में फूल लगते हैं जो बहुत ही खूबसूरत होते हैं।

• फूलों का रंग तीन प्रकार होते हैं सफेद, गुलाबी और पीला .

• पेड़ को एक सेब बनाने के लिए लगभग 5 पत्तियों का उर्जा संग्रहित करना पड़ता है।

• ज्यादातर सेब की खेती की जाती है लेकिन जंगली पेड़ों में कांटेदार शाखाओं से सेब की सुरक्षित की जाती है।

• सेब का पेड़ 5 से 30 फिर तक होते हैं . यह उनकी प्रजातियों के ऊपर निर्भर करती है।

सेब से जुड़े मजेदार तथ्य – interesting Facts about Apple in Hindi

  • दुनिया भर में सबसे ज्यादा सेब का उत्पादन चीन में होता है। 2014 के आंकड़े के अनुसार दुनिया भर में 84.6 मिलियन टन सेब की पैदावार हुई थी उनमें से 48% सेब का उत्पादन चीन में हुआ था.
  • एक सेब के फल के लिए पेड़ को 50 पतियों की ऊर्जा की जरूरत होती है. जब 50 पतियों की उर्जा संग्रहित होता है तब एक सेब का फल बनता है.
  • जंगली सेब के पेड़ों पर फल कांटेदार शाखाओं के द्वारा संरक्षित होकर फलती है.
  • शिव की पैरों की ऊंचाई अलग-अलग होती है वह उनके प्रजातियों के आधार पर होती है . यह पेड़ 5 से 30 मिनट तक होती है.
  • बहुत सारे लोगों के मन में एक सवाल आता है कि सेब में कौन सी विटामिन पाई जाती है. तो हम आपको बता दें की सेब में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाई जाती है. इसकेे अलावा कहां एंटी ऑक्सीडेंट तत्व और फाइबर होती है।
  • सेब को कभी छिलकर नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसके ऊपर एंटीऑक्सीडेंट और दो तिहाई फाइबर होती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छी होती है।
  • वजन कम करने के लिए सेब खाना चाहिए। वजन कम करने में फायदेमंद साबित होता है।
  • सेव रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
  • सेब दिल की बीमारी वाली खतरे को दूर रखता है
  • गुर्दे में पथरी होने से रोकता है
  • सेब खाने से बॉडी की केलोस्ट्रोल लेवल सही रहता है।
  • सेब खाने से शरीर में अच्छा महसूस होता है .
  • सेब को छिलके के साथ खाना अच्छा होता है लेकिन आज के समय में इसे जरूर धोकर खाइए क्योंकि सेब को लंबे समय तक बिना सड़े रखा जाता है इसके लिए बहुत सारी दवाइयों का लेब सेब के ऊपर किया जाता है. इसलिए सेब को पानी में धोकर खाना ही आपके लिए अच्छा होगा.
  • सेब को जूस बनाकर बालों में लगाने से डैंड्रफ खत्म होता है।

सेब खाने के क्या क्या फायदे हैं – Benefits about apple in Hindi

सेब तो दोस्तों सेब खाने के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन हम आपको कुछ बेहतरीन फायदे बताने वाले हैं इससे आप सेब खाने के लिए इच्छुक रहेंगे।

• हड्डियों को मजबूत करता है।
सेब में फ्लावनोईड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है।

• दांतों को स्वस्थ रखता है।
सेब में फाइबर पाया जाता है। इसमें एंटीवायरल प्रोपेर्तिएस होता है जो बैक्टीरिया और फफूंद तथा वायरस को दूर रखता है जिसके कारण आपके दांत सुंदर और स्वस्थ रहते हैं और आपकी मुंह में थूक  की मात्रा बढ़ाती है।

• लीवर को मजबूत करता है।
शरीर में जहरीले पदार्थ साफ करना लीवर का काम होता है। हम रोजमर्रा जिंदगी में कुछ ना कुछ जहरीली खाना खाली पर है और उसकी सफाई लीवर करती है इसलिए हमें रोज एक सेब खाना चाहिए क्योंकि वहां एंटीओक्सिडेंट पाई जाती है जो लीवर को मजबूत बनाने में सहायता करती है।

• मधुमेह से दूर रखता है।
सेब खाने से शरीर में ग्लाक्ट्रोनिक एसिड की कमी को पूरी करती है जिसके कारण मधुमेह होने की खतरे को दूर करती है।

• कैंसर से दूर रखता है।
सेब में पाए जाने वाला क्वरसिटिन शरीर की कोशिकाओं को सुरक्षित रखती है इसलिए कैंसर के खतरे से शरीर दूर रहती है। कैंसर का अर्थ है की शरीर में नियमित कोशिकाएं बढ़ना जिसे हम कैंसर कहते हैं। सेब खाने से कोशिकाओं को काफी सुरक्षा मिलती है।

सेब खाने के बाद तुरंत यह चीज नहीं खाना चाहिए

1. पानी नहीं पीना चाहिए तुरंत – सेब खाने के बाद हमें तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसमें डायटीशियन गरिमा के अनुसार सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट का पीएच लेवल प्रभावित होने की संभावना होती है। इससे पाचन तंत्र में गड़बड़ी और पेट दर्द हो सकता है।

2. दही का ना करें सेवन– दही का प्रभाव ठंडा होता है। जिससे आपको कफ सर्दी जैसी समस्या हो सकती है। इससे पाचन तंत्र को भी प्रभाव कर सकता है।

3. अचार ना खाएं – सेब खाने के तुरंत बाद आचार खाने से पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ता है और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

4. मूली खाने से बचें – मूली की और सेब की तासीर दोनों की ही ठंडी होती है। दही की तरह होता है सबके साथ तुरंत मूली का सेवन करने से कफ बढ़ने की संभावना होती है।

5. खट्टे फल ना खाएं– सेब खाने के बाद खट्टे फल से दूर रहिए क्योंकि पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ता है जिससे सीने में जलन की समस्या हो सकती है। इसीलिए सेब खाने के तुरंत बाद नींबू, आमला, संतरा, आम जैसी चीजें ना खाए।

सेब का वैज्ञानिक नाम क्या है? (Scientific Name of Apple)

सेब शीतोष्ण जलवायु का पौधा है जो गुलाब प्रजाति से बिलॉन्ग करती है। सेब का वैज्ञानिक नाम है  मैलस प्यूमिला (Malus Pumila) .

भारत में सबसे ज्यादा सेब किस राज्य में उगाते हैं?


भारत में सबसे ज्यादा सेब उगाने वाला राज्य हिमाचल प्रदेश है। और भारत में अन्य और भी जगह है जहां सेब का उत्पादन की जाती है जो है जम्मू और कश्मीर . इसके अलावा उत्तराखंड में भी सेव की उत्पादन की जाती है.

सेब ज्यादातर ठंडी जगह में उगाया जाता है। इसी वजह से ज्यादातर सेब का उत्पादन उत्तरी भारत में होता है।

भारत में सेब फल की कीमत -Apple fruit Price in India.

अभी मैं बाजार से आकर इसी आर्टिकल में यह पंक्तियां जोड़ रहा हूं। बाजार से कुछ सामान खरीदा उसमें से एक था सेब, जिसे मैं 1.5 किलो लेकर चला आया लगभग ₹210 देकर। मुझे करीब 1 किलो का ₹140 पड़ा यह बाकी सबो से थोड़ा छोटा था। अभी सवाल उठता है इसका सही प्राइस कितनी है, तो मैं आपको बता दूं मैं ओड़ीसा का रहने वाला हूं और यहां सेब आपको नीचे दिए प्राइस के हिसाब से मिल सकती है।

पहले से मैं आपको बता दूं यह मेरे द्वारा खरीदी गई सेब की कीमतें है। सेब के प्रकार के अनुसार सेब का कीमत निर्धारित होता है। तीन प्रकार के सेब के बारे में आपको जानकारियां देने वाला हूं (Aug-2022 के अनुसार)

  • आकार में छोटा सेब – ₹110 प्रति किलो
  • आकार में थोड़ा बड़ा – ₹140 per kg
  • आकार में बड़ा सेब – ₹200 per kg (इसी रेट में दो तरह के सेब मार्केट में मौजूद था)

देखिए सेब की कीमतें सभी जगह एक ही तरह के होगा इसकी कोई गारंटी नहीं है अलग-अलग जगहों में इसकी कीमतें घट बढ़ सकती है। लेकिन मैं आपको थोड़ा सा अंदाजा हो जाए इसीलिए यहां मिलने वाली सेब की कीमत आपको बताया हूं।

सेब के बारे में वीडियो में जाने -About Apple in Hindi. (Video)

सेब से जुड़े 10 वाक्य – (10 Sentences about Apple in Hindi)

1. सेब काफी ठंडे जगहों में उगाए जाते हैं. सेब हरे और लाल कलर में पाए जाते हैं।


2. सेब शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है. सेब खाने से शरीर मजबूत होती है क्योंकि इसमें इसमें विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, सोडियम और फाइबर्स जैसी पोषक तत्व पाई जाती है.


3. सेब को खाने के अलावा जूस बनाकर भी किया जा सकता है.


4. सेब में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर में स्थित विषैले जीवाणुओं को बाहर निकलने में मदद करता है.


5. कहा जाता है इसकी खोज मध्य एशिया में सिकंदर ने की थी।


6. सेब खाने से रक्त और त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।


7. अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज एक सेब जरूर खाना चाहिए।


8. एक रिसर्च के अनुसार बताया गया है कि हमारे हृदय से जुड़ी बीमारी ठीक होती है।


9. सेब खाने से हमारे दांत स्वस्थ रहते हैं। और चमकदार होते हैं।


10. सेब से डरने वाले लोगों की बीमारी को Malusdomesticaphobia कहते हैं।

अंतिम शब्द

मेथी दोस्तों सेब से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी आशा करता हूं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही अर भी जानकारियां पढ़ने के लिए हमारे अन्य आर्टिकल को भी जरूर पढ़िए और अपने दोस्तो, रिश्तेदारों को जरूर शेयर कीजिए।

Apple से जुड़े कुछ FAQ

सेब कितने प्रकार के होते हैं

पूरी दुनिया में 7500 प्रकार के सेब पाए जाते हैं

1 दिन में कितना सेब खाना चाहिए

1 दिन में एक सेब खाना हमारे शरीर के लिए पर्याप्त होगा. दिन के एक सेब खाना गैस और कब्ज बीमारियों से दूर रखता है. शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रण करता है. शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है.

भारत में सेब कहां पाए जाते हैं

हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर इसके अलावा उत्तराखंड में भी सेब उगाया जाता है.

सेब ठंडा होता है या गरम

डाटीशियन गरिमा के अनुसार सेब की तासीर ठंडी होती है।

Categories: AMAZING FACTS

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *