भारत (INDIA) से जुड़ी 50+ बेहतरीन तथ्य | Amazing facts about INDIA in Hindi

Published by Pintu on

India facts photo

हेलो दोस्तों आज हम जानने वाले हैं भारत से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य। तो आइए दोस्तों जानते हैं भारत के बारे में, हमारे देश के बारे में, कुछ अविश्वसनीय तथ्य के बारे में। जिनमें असामान्य, चौंकाने वाले तथ्य और आप कभी नहीं सुनी ऐसी तथ्य भी शामिल है।

क्या आपको पता है आज से प्राय 10 करोड़ साल पहले भारत एक द्वीप था । जम्बूद्वीप कैसे इनकॉन्टिनेंट से जुड़ा, कब हिमालय पर्वत की उत्पत्ति हुई । यह सभी जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल Facts About India in hindi के साथ ऑन तक जुड़े रहिए, उम्मीद करता हूं आपको यह आर्टिकल पसंद आएगी।

Top 5 fact.

  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

  • भारत में सबसे ज्यादा डाकघर मौजूद है।

  • भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आम उगाता है।

  • भारत में आयोजित कुंभ मेले में लोगो का भीड़ अंतरिक्ष से दिखाई देती है।

  • भारत दुनिया का दूसरा देश जहां सबसे अधिक अंग्रेजी बोली जाती है।
India facts photo
Photo

भारत से जुड़ी सामान्य जानकारी

• 15 अगस्त 1947 मे भारत को आजादी मिली.


• भारत में संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। यह दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।


•  गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। और स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है।


• भारत एक संघीय सरकार के साथ साथ दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।


• भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं।


•  भारत का टेलीफोन देश कोड +91 है।

नाम भारत (संस्कृत में) , India (अंग्रेजी में),
हिंदुस्तान , भारतवर्ष
अधिकारी नामभारत , रिपब्लिक आफ इंडिया ( अंग्रेजी मे)
भारत को आजादी15 अगस्त 1947
राजधानी नई दिल्ली
आर्थिक राजधानी मुंबई
अधिकारी भाषाहिंदी, अंग्रेजी
जनसंख्या1,210,569,573 ( 2011 के अनुसार)
एरिया3,287,263 वर्ग किलोमीटर
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
राष्ट्रीय एंथम जन गण मन
(By- रविंद्र नाथ टैगोर)
जातीय गानवंदे मातरम्
बंकिम चंद्र चटर्जी
राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ
राष्ट्रीय खेल हॉकी (Hockey) –
(Unofficial)
राष्ट्रीय फलआम 🥭
(Mango)
राष्ट्रीय पशुबाघ 🐅
(Royale Bengal Tiger)
राष्ट्रीय पक्षी मयूर (Peacock)
राष्ट्रीय पुष्पकमल का फूल
(Lotus)
राष्ट्रीय वृक्षबरगद का पेड़
राष्ट्रीय मुद्राभारतीय रुपया (INR)

भारत से जुड़े रोचक तथ्य – interesting facts about India in Hindi.

भारत अपने गौरवमई इतिहास को लेकर आगे बढ़ता जा रहा है। भारत के इतिहास के बारे में ऐसा कौन है जो नहीं जानता। अपने आप में ही अनोखा है भारत। भारत ही एकलौता देश है जहां विभिन्न धर्म, जाति और संप्रदाय के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं। तो चलिए दोस्तों जानते हैं भारत से जुड़े कुछ बेहतरीन तथ्य।

1. भारत का नाम हिंदुस्तान (india) कैसे पड़ा

‘हिंद’ नाम ‘सिंध’ के फ़ारसी समकक्ष से लिया गया है, क्योंकि फ़ारसी लोग ‘ह’ अक्षर को संस्कृत ‘स’ के साथ संगत है। और फारसी शब्द ‘स्टेन'(stan)  का अर्थ है भूमि या देश, इसलिए हिंदू शब्द को मिलाकर भारत का नाम पड़ा हिंदुस्तान।

यदि आपको यकीन नहीं होता तो विकिपीडिया पर जाकर देख सकते हैं।

2. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश है

2022 के वर्तमान के समय भारत में कुल जनसंख्या 140 करोड़ से भी अधिक है। अभी के समय जनसंख्या की दृष्टि  से चीन (China)  दुनिया का सबसे बड़ा देश है। वर्तमान के समय चाइना का पॉपुलेशन 144 करोड़ से भी अधिक है। भारत की पापुलेशन बहुत तेजी से बढ़ रही है, ऐसे ही बढ़ती रही तो अनुमानित रिपोर्ट के अनुसार भारत चाइना को 2024 तक जनसंख्या के मामले में आगे चली जाएगी।

3. भारत दुनिया का सातवा ( 7th ) बड़ा देश है

भारत का कुल लैंड एरिया  3.287 मिलियन km² है । क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से देखे तो रूस सबसे बड़ा देश है। उसके बाद सबसे बड़ा देश है- कनाडा फिर चाइना, USA , ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया और सातवें नंबर पर आता है भारत

4. दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जनसंख्या की दृष्टि कोण से देखा जाए तो।  अमेरिका सबसे बड़ा गणतंत्र देश के हिसाब से दूसरे नंबर पर आता है। क्या साहब 2016 के रैंकिंग के अनुसार है।

5. पूरे भारत में 1,500 से भी अधिक भाषाएं बोली जाती है

22 मान्यता प्राप्त भाषाएं हैं, जिनमें हिंदी और अंग्रेजी आधिकारिक भाषाएं हैं।   हालांकि अन्य मान्यता प्राप्त रूप से बोली जाती है लेकिन हिंदी और अंग्रेजी को छोड़ दे तो बंगाली, तेलुगू ,तमिल, उर्दू ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

पूरे भारतवर्ष में सब को मिलाकर 19,500 भाषाएं तथा बोलियाँ है। मैं ओड़ीसा से हूं और Odia यहां का अधिकारी भाषण है, इसके अलावा Odisha में बहुत सारी भाषाएं बोली जाती है जिनमें से एक है संबलपुरी ।

हिंदी दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है । बंगाली दुनिया की 7वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और पंजाबी 10वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

6. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंग्लिश बोलने वाला देश है ।

भारत में लगभग 30 करोड़ से भी अधिक  लोग अंग्रेजी भाषा की बोली जानते हैं। अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंग्लिश बोलने वाला देश है।

7. 1.45 मिलियन से अधिक सक्रिय सैनिकों के साथ भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है।

यह 14,55,550 सक्रिय सैनिकों और 9,90,960 आरक्षित सैनिकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्थायी सेना है

8. भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार Importor है।

भारत का अधिकांश खर्च अपने पड़ोसी कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ रक्षा पर और हिंद महासागर में चीनी प्रभाव का मुकाबला करने पर केंद्रित है। इसलिए भारत अपनी रक्षा के लिए बहुत सारे तकनीकी हत्या और टेक्नोलॉजी इंपोर्ट करती है।

9. महाराष्ट्र की लोनार झील

लोनार झील लगभग 52,000 साल पहले एक उल्कापिंड टकराने के द्वारा बनी झील । यात्रा के शौकीनों को इस खगोलीय चमत्कार और इसके आसपास के मंदिरों को देखने से नहीं चूकना चाहिए।

10. रहस्यमय एंटी-ग्रेविटी हिल्स –

गुरुत्वाकर्षण विरोधी प्रभाव के साथ, यह भारत में एकमात्र चुंबकीय पहाड़ी है। एक पीले रंग के नोटिस बोर्ड द्वारा चिह्नित किया गया है जो निर्देशों को बताता है और आपको अपनी कार को सफेद रंग से चिह्नित स्थान पर तटस्थ गियर पर रखने के लिए कहता है, यह आपको विस्मय में छोड़ देगा क्योंकि आपकी कार अपने आप ऊपर की ओर बढ़ना शुरू कर देगी।

11. भारत एकमात्र ऐसा देश है जो गायों के लिए अधिकार बिल बनाया है

गायों को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है और एक मां का दर्जा दिया जाता है। इसलिए हमारे संविधान में एक ऐसा नियम बनाया गया है जो गायों बिक्री और वध को रोकता है

12. मौसिनराम गांव हर वर्ष 11,873 मिलीमीटर बारिश के साथ पृथ्वी का सबसे गीला स्थान है।

मेघालय के इस गांव बंगाल की खाड़ी के निकट होने के कारण लगभग 11,873 मिलीमीटर बारिश होती है। इस क्षेत्र के सर्दियों के महीने छह महीने लंबे मानसून की तैयारी में व्यतीत होते हैं। उच्चतम औसत वार्षिक वर्षा के लिए गिनीज रिकॉर्ड रखने बाला गांव है- मौसिनराम ।

13. शनि शिंगणापुर ऐसा गांव जहां घरों में दरवाजे नहीं होते!

भारत की एक गांव जहां कि घरों में कोई दरवाजा क्या ताला नहीं होता और एक गांव है सनी सिंगनापुर जो महाराष्ट्र में है। इस गांव के लोगों का मानना है कि यहां कभी चोरी नहीं होता यदि चोरी होता तो उसके ऊपर भगवान शनिदेव का प्रकोप बरसेगा इसलिए कोई भी इस गांव मैं चोरी करने की साहस नहीं करता।

14. विश्व में शाकाहारियों की सबसे बड़ी संख्या भारत में है।

भारत में ज्यादातर लोग हिंदू है और हिंदुओं में अधिकांश लोग शाकाहारी है, लगभग 29% -40% लोग शाकाहारी हैं।

15. चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज है

जम्मू और कश्मीर में चिनाब ब्रिज 476 मीटर लंबा, (1,178 फीट) लंबा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज होगा, जो फ्रांस में मिलौ वायाडक्ट से भी लंबा है।

16. भारत में एक तैरता हुआ डाकघर है

भारत में न केवल दुनिया में डाक सेवाओं का सबसे बड़ा नेटवर्क है, बल्कि इसमें कुछ बहुत ही अनोखे डाकघर भी हैं, जिनमें से एक पानी पर तैरता है।

श्रीनगर में Dal  lake पर इसका अपना तैरता हुआ एक डाकघर है। यह डाकघर एक हाउसबोट पर स्थित, इसमें अपने भीतर एक डाक टिकट संग्रह भी शामिल है।

17. भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है।

यदि आपको दूध पीना काफी पसंद है तो यह आपके लिए एक दिलचस्प तथ्य है। 2018-19 के अनुसार 187.7 मिलियन टन से अधिक तक पहुंच गया है, लगभग देखा जाए तो प्रति व्यक्ति उपलब्धता 394 ग्राम प्रति दिन होगा । भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है।

18. अंतरिक्ष से दिखाई देने वाले कुंभ मेला

हर 12 साल मे आयोजित होने वाले आध्यात्मिक कुंभ मेला को अंतरिक्ष से भी देखा गया है। 2011 में आयोजित यह धार्मिक मेला इतना विशाल था कि इसे अंतरिक्ष से देखा जा सकता था।

19. भारत में सबसे ज्यादा मस्जिद है।

दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक मस्जिद भारत में मौजूद है। 3,00,000 से भी अधिक मस्जिद मौजूद है।

भारत से जुड़ी रोचक तथ्य वीडियो में जाने

भारत से जुड़ी 30 बेहतरीन तथ्य – fact about India in Hindi

  • भारत आज से लगभग 10 करोड़ साल पहले एक दिन था जिसका नाम था जंबूद्वीप

  • दुनिया का सबसे पुरानी सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता हैं। यह सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी और उन्नत सभ्यता है। इससे यह पता चलता है कि भारत दुनिया की सबसे उन्नत और सतत सभ्यता है।

  • दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सक्रिय सेना भारत में है। चीन और अमेरिका के बाद सबसे बड़ी सखियों सेना में भारत का नाम आता है।

  • INDIA इंडोनेशिया और पाकिस्तान के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। भारत में 14.2 % मुस्लिम आबादी रहते हैं। हिंदुओं के बाद भारत में सबसे अधिक (17.22 करोड़) मुस्लिम संप्रदाय के लोग रहते हैं।

  • दुनिया की सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग भारत में रहते हैं। इसके पीछे लोगों का धर्म या पसंद हो सकता है। यहां की 20 से 40% जनसंख्या शाकाहारी है।

  • भारत में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन किया जाता है।

  • भारत में आम (Mango) का उत्पादन सबसे ज्यादा होती है। आम भारत का राष्ट्रीय फल है।

  • केले (Banana) की उत्पादन में भी भारत दुनिया में सबसे आगे आता है।

  • मसाले का उत्पादन क्षेत्र में भी भारत दुनिया में सबसे ज्यादा उत्पादन करता है। दुनिया को मसालों का स्वाद भारत का ही देन है।

  • क्या आपको पता है दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला क्रिकेट मैदान भारत में मौजूद हैं। हिमाचल प्रदेश के Chail में मौजूद Chail Cricket Ground जो 2444 मीटर की ऊंचाई में मौजूद है। इस क्रिकेट मैदान को 1893 में बनाया गया था।

  • दुनिया में सबसे ज्यादा क्रिकेट भारत में देखी जाती है। लेकिन क्रिकेट भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं है, यह इंग्लैंड का राष्ट्रीय खेल है।

  • सबसे पहले चांद में पानी की खोज भारत ने की थी। 2009 में भारत की स्पेस एजेंसी ISRO ने चंद्रयान-1 के बदौलत सबसे पहले चांद में पानी की खोज की।

समापन

आशा करता हूं आपको इस लेख में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी। यदि भारत बारे में आपको और कुछ पता हो तो कृपया करके बताइएगा आपका अनमोल विचार और कमेंट को हमारे कमेंट सेक्शन में स्वागत करते हैं।

FAQ

भारत में कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश है

भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाल ही में बनी केंद्र शासित प्रदेश है।

भारत क्यों प्रसिद्ध है

भारत इकलौता देश है जहां विभिन्न धर्म, जाति और संप्रदाय के लोग मिल जुल कर रहते हैं। यहां हर प्रांत में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है। अपने अतरंगी रहन सहन, चाल ढाल और विभिन्न त्योहारों के वजह से यह पूरी दुनिया मे से अनोखा है।

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है

राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। 342,239 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल मेंं फैला हुआ है।

भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है

भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है जिसका क्षेत्रफल केबल 3,702 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

भारत को स्वतंत्रता कब मिली

15 अगस्त 1948 में भारत को स्वतंत्रता मिली

भारत का टेलीफोन कोड

+91

Categories: AMAZING FACTS

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *