मेजर आशीष धौंचक जीवन परिचय – Ashish Dhonchak Biography
Ashish Dhonchak Biography: जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि हाल के दिनों में कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादी मुठभेड़ में देश के लिए शहीद हो गए
| आज पूरा देश उनके जाने से शोक में डूबा हुआ है’ लेकिन हर एक भारतीयों को उनके ऊपर गर्व है |
उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए ऐसे वीर जवानों को हमें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए |
आज भले ही हमारे बीच Ashish Dhonchak नहीं है लेकिन उनकी स्मृति हमारे हृदय में जीवंत रहेगी | ऐसे में हर एक भारतीयों के मन में Ashish Dhonchak के निजी जीवन के बारे में जानने की आवश्यकता तेजी के साथ बढ़ रही है |
मेजर आशीष धौंचक का प्रारंभिक जीवन’ शिक्षा’ परिवार’ करियर’ सोशल मीडिया लिंक” मृत्यु संबंधित पूरी जानकारी अगर आपको प्राप्त करनी है तो आज का हमारा आर्टिकल Ashish Dhonchak Biography पूरा पढ़े आईए जानते हैं-
Major Ashish Dhonchak Biography
नाम | आशीष धौंचक |
जन्म स्थान | बिंझौल, पानीपत |
जन्मतिथि | 23 अक्तूबर 1987 |
पिता | लालचंद |
माता | कमला देवी |
धर्म | हिंदू |
उम्र कितनी है | 36 साल |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी | ज्योति |
बेटी | 1 ( वामिका ) |
पेशा | भारतीय सेना में मेजर |
पुरस्कार | सैन्य मेडल |
मृत्यु | 13 सितम्बर 2023 |
कुल संपत्ति | ज्ञात नहीं |
आशीष धौंचक का प्रारंभिक जीवन – Ashish Dhonchak Biography
हम आपको बता दे कि इनका जन्म अक्तूबर 1987 को बिंझौल हरियाणा के पानीपत में हुआ था |
इनके पिता का नाम लालचंद था | जो फर्टिलाइजर लिमिटेड कंपनी में काम किया करते हैं |
हम आपको बता दें कि आशीष धौंचक लालन पोषण गांव में ही हुआ था |
बाल्यावस्था से ही इनका सपना आर्मी में जाने का था क्योंकि बचपन में वह पुलिस और चोर का खेल खेला करते थे | उसमें हमेशा पुलिस का ही भूमिका निभाते थे |
आज उनके घर में गम का माहौल है लेकिन उनके पिता को अपने बेटे के ऊपर गर्व है उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना प्राण निछावर कर दिया |
आशीष धौंचक शिक्षा
आशीष धौंचक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरा किया था इसके बाद इन्होंने बरवाला से इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में बीटेक के पढ़ाई को पूरा किया था |
उसके बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में m.tech के डिग्री प्राप्त किया उसके बाद आर्मी में भर्ती होने के लिए SSB परीक्षा की तैयारी करने लगे |
पहले प्रयास में इस परीक्षा को उन्होंने पास कर लिया और सेवा में लेफ्टिनेंट के पोस्ट नियुक्त हुए थे |
मेजर आशीष धौंचक का परिवार
पिता का नाम | लालचंद |
माता का नाम | कमला देवी |
बहन का नाम | अंजू सुमन और ममता) |
पत्नी का नाम | ज्योति |
बच्चों का नाम | वामिका |
आशीष धौंचक का करियर
हम आपको बता दे की बचपन से ही इनका सपना indian force में भर्ती होने का था इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद SSB परीक्षा की तैयारी इन्होंने शुरू कर दिया इस परीक्षा को पहले प्रयास में ही पास कर गए |
इसके बाद इंडियन फोर्स में इनकी पोस्टिंग लेफ्टिनेंट के तौर पर मेरठ में हुई थी | 2 साल के बाद इनका ट्रांसफर कश्मीर के राजौरी में कर दिया गया |
यहां पर वह अपने बच्चे और बीवी के साथ रहा करते थे हम आपको बता दे कि उन्होंने इंडियन फोर्स के अपने 12 साल के सर्विस में कई प्रकार के वीरता और बहादुर के काम किए थे |
इसको ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त 2023 को इन्हें भारत के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के द्वारा सेना मेडल दिया गया था |
मेजर आशीष धौंचक के बारे में रोचक जानकारी
- शहीद मेजर आशीष सेवा में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत थे
- शहीद मेजर आशीष की पहली पोस्टिंग मेरठ में हुई थी |
- 2015 में आशीष की शादी हुई थी
- 15 अगस्त 2023 को उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा सैन्य मेडल दिया गया था
- आशीष के पिता, लालचंद पानीपत के सेक्टर 7 में भाड़े के घर में आते थे हाल के दिनों में आशीष ने जमीन खरीद कर घर बनाना शुरू किया था
- आशीष अपने स्कूल के दिनों में अच्छी बैडमिंटन खेलते थे।
- पानीपत में इन्होंने तीन मंजिला की इमारत बनाई थी जिसमें 23 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ गृह प्रवेश करने वाले थे
- 36 साल की उम्र में देश की रक्षा के लिए उन्होंने अपना प्राण निछावर कर दिया
- 2012 में इन्होंने SSB परीक्षा पहले प्रयास में पास की थी
- बाल्यावस्था से इनका सपना आर्मी में जाने का था |
- आपने शादी की सालगिरह के अवसर पर अपने द्वारा बनाए गए घर में गृह प्रवेश करने वाले थे लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं है
मेजर आशीष धौंचक मृत्यु तिथि
हम आपको बता दे कि मेजर आशीष की मृत्यु 13 सितंबर 2023 को कश्मीर के अनंतनाग जिले के राजौरी में आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे हम आपको बता दें कि आज भले ही मेजर आशीष इस दुनिया में नहीं है लेकिन उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए जो अपना योगदान दिया है उसे पूरा भारत देश याद रखेगा और आने वाले दिनों में भी उनको लोगों के द्वारा याद किया जाएगा लिए हम सब मिलकर उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करें
FAQs
आशीष धोंचक कौन थे?
आशीष धोंचक भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त थे 13 सितंबर 2023 को आतंकवादियों के के साथ मुठभेड़ में उनकी मृत्यु हो गई |
मेजर आशीष धोंचक जन्म कब हुआ था |
मेजर आशीष धोंचक का जन्म 23 अक्टूबर सन् 1987 हरियाणा में स्थित बिझौला गांव में हुआ था।
मेजर आशीष धोंचक की उम्र कितनी थी?
मेजर आशीष धोंचक की वर्तमान उम्र 36 साल 2023 के मुताबिक है |
मेजर आशीष धोंचक के पिता जी का नाम क्या है?
मेजर आशीष धोंचक के पिता का नाम लालचंद्र धोंचक हैं जो पानीपत में (नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं आज की तारीख में रिटायर हो चुके हैं |
मेजर आशीष धोंचक की माता का नाम क्या है?
मेजर आशीष धोंचक की माता का नाम कमला धोंचक है |
मेजर आशीष धोंचक की पत्नी का नाम क्या है?
मेजर आशीष धोंचक की पत्नी का नाम ज्योति धोंचक है |
मेजर आशीष धोंचक की बेटी का नाम क्या है?
मेजर आशीष धोंचक की बेटी का नाम वामिनी है | जिसकी उम्र 5 साल है
मेजर आशीष धोंचक की मृत्यु कैसे हुई?
मेजर आशीष धोंचक की 13 सितंबर सन् 2023 को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के रिजौरी जगह पर आतंकवादी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के साथ उनके जबरदस्त मुठभेड़ हुआ | जहां पर गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई
0 Comments