Akhilesh Yadav Biography in HINDI- अखिलेश यादव जीवन परिचय
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक है। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अखिलेश यादव 38 वर्षीय सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनना भी उनकी एक विशिष्ट पहचान के रूप में शामिल है। आज यह लेख में हम अखिलेश यादव जीवन परिचय के बारे में जानने वाले हैं।
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के एक प्रमुख नेता है. उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की और अखिलेश यादव ने उस पार्टी का पहला युवा चेहरा बने थे।
अखिलेश यादव जीवन परिचय – Akhilesh Yadav Biography in HINDI.
अखिलेश यादव एक भारतीय राजनेता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे हैं। अखिलेश यादव 2012 से लेकर 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की पद संभाल चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश के 20बे मुख्यमंत्री बने जो कि कम उम्र में यूपी के मुख्यमंत्री कार्य संभाले है।
जन्म
अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के ईटावा जिले के अंतर्गतसैफई गांव में हुआ था। उनके पिता समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव है और माता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी मालती देवी है।
अखिलेश यादव के सौतेली मां का नाम साधना गुप्ता है, और साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव उनके सौतेले भाई हैं जो पेशे में बिजनेसमैन है।
शिक्षा
अखिलेश यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धौलपुर मिलिट्री स्कूल, राजस्थान से की है। अखिलेश यादव ने प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद वह मैसूर विश्वविद्यालय, सिडनी के विश्वविद्यालय सिर्फ पढ़ाई की।
इसके बाद आस्ट्रेलिया से मास्टर डिग्री सिविल पर्यावरण इंजिनियरिंग और मास्टर डिग्री पर्यावरण इंजिनियरिंग में पढ़ाई की।
नाम | अखिलेश यादव |
निक नेम | टीपू |
जन्मदिन | 1 जुलाई 1973 |
आयु | 48 वर्ष |
जन्म स्थान | सैफई, ईटावा जिल, उत्तर प्रदेश |
पिता | मुलायम सिंह यादव |
माता | मालती यादव |
सौतेली मां | साधना गुप्ता |
सौतेला भाई | प्रतीक यादव |
अखिलेश यादव परिवार
अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वह राजनीतिक कार्यों में जोड़ गए। अखिलेश की विवाह 24 नवंबर 1999 को डिंपल यादव से हुई। उनके दो बेटियां और एक बेटा हैं। बेटियों का नाम अदिति यादव और टीना यादव और बेटे का नाम अर्जुन यादव है।
अखिलेश यादव की पूरी फैमिली आज लखनऊ में रहते हैं। अखिलेश यादव 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। यूपी में उनका काफी नाम है। पूरे 5 साल तक उनके सरकार उत्तर प्रदेश में बरकरार रही थी।
अखिलेश यादव एक पढ़े-लिखे नेता है। वह कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने की सूची में शामिल है। अपने सूझबूझ के दाम पर राजनीति में उन्होंने अपना एक नई पहचान बनाई है।
वर्तमान समय में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के एक जिले के सांसद है और Samajwadi Party के अध्यक्ष भी है।
विवाह तारीख | 24 नवंबर 1919 |
पत्नी | डिंपल यादव |
बेटियां | आदित्य यादव, टीना यादव |
बेटा | अर्जुन यादव |
अखिलेश यादव राजनीतिक कैरियर (Akhilesh Yadav Political Carrier)
- अखिलेश ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2000 के उपचुनाव से की । इस चुनाव में वह कन्नौज 13वीं लोकसभा क्षेत्र के सदस्य रूप में जीत हासिल की।
- किसके हुए 14वे और 15वें लोकसभा चुनाव में भी सांसद के रूप में चुने गए थे। इसके अलावा अखिलेश यादव सिविल सप्लाई, खाध्य और वितरण कमिटी के सदस्य रह चुके हैं।
- अखिलेश को 2000 से 2001 तक कमिटी ऑफ़ एथिक्स का मेंबर बनाया गया था. इसके बाद 2002 से 2004 तक उन्हें एनवायरमेंट एंड फारेस्ट कमिटी और विज्ञान एवं तकनीक कमिटी के सदस्य भी थे जो उनके कार्य दक्षता को दर्शाती है।
- साल 2004 से 2009 तक अखिलेश यादव कमिटी ऑन प्रोविजिन ऑफ़ कंप्यूटर्स, अर्बन डेवेलपमेंट कमिटी ऑन एस्टिमेट्स जैसे कई विभागों के मेंबर रहे।
- अखिलेश 2009 से 2012 तक वो विज्ञान और तकनीक कमिटी, एनवायरमेंट एंड फारेस्ट कमिटी और 2G स्पेक्ट्रम स्कैम के JPC में रह चुके हैं।
- अखिलेश यादव पढ़े-लिखे एक युवा राजनेता है वह निरंतर ग्रामीण इलाकों में गरीबों और किसानों के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। जब वह समाजवादी पार्टी के विधानसभा कार्य अपने हाथ में ली तब वह पारंपारिक चुनाव प्रचार करने के तरीके को बदलकर नए तरीके से प्रचार करना शुरू किया, वह साइकिल से रैलियां करके गांव-गांव घूमे और गरीबों और किसानों के सामने अपना एक नई पहचान बनाएं। इसके अलावा वह विभिन्न वर्गों के लोगों और युवाओं के दिल में अपना एक नया पहचान बनाए।
- 2012 के चुनाव में अपना एक नया पहचान बना चुके थे। इसी साल यूपी विधानसभा चुनावों में वह समाजवादी पार्टी को 403 में से 224 सीट के तहत सत्ता दिलाई थी।
- 10 मार्च 2012 में अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के मुख्य नेता के रूप में चुना गया और 15 मार्च को उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बना दिया गया। ये पार्टी के और उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। उस समय उनकी उम्र केवल 38 वर्ष था.
- 2 मई 2012 को अखिलेश यादव ने 15वीं लोकसभा से रिजाइन दे दिया और उत्तर-प्रदेश के विधानसभा काउंसिल के मेंबर बन गये।
- 2017 की उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अखिलेश कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाए, और विकास के मुद्दे को लेकर वोट मांगे फिर भी उनके पार्टी को जीत हासिल नहीं हो सकी।
अखिलेश यादव से जुड़ी कुछ समालोचना (Akhilesh Yadav Controversy)
• जुलाई 2012 को अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव ने उन्हें कुछ व्यापक सुधार करने के लिए सलाह दी थी। इससे जनता में यह संदेश गया था की अखिलेश यादव केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री है लेकिन सरकार उनके पिता और दो चाचा चला रहे हैं, अखिलेश नहीं।
• दूसरी भी बात तब खड़ा हुआ जब एक आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को सस्पेंड कर दिए जिससे चारों ओर हाहाकार मच गया।
• 2013 में उनकी सरकार को सबसे बड़ा झटका लगा। उस साल मुजफ्फरनगर दंगों में 43 लोगों की मृत्यु हुई और 93 लोग घायल हुए, इसी कारण वहां कर्फ्यू लगाना पड़ा। मुस्लिम एवं हिंदुओं के बीच हुई यह भयंकर दंगों से उनकी सरकार को काफी समालोचना सुनना पड़ा था।
• आपको हम अखिलेश यादव से जुड़े और एक भी बात बता दे कि 2014 में बॉलीवुड फिल्म Pk को पायरेटेड कॉपी डाउनलोड करके देखने पर भी उनके ऊपर FIR दर्ज किया गया था।
• 2016 में कैनार मुद्दे को लेकर कुछ गलत बयान देने के कारण भी उन्हें काफी समालोचना का सामना करना पड़ा था।
• इसके अलावा राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ राजनीतिक और निजी विवाद मीडिया में चल रहा था।
अंतिम शब्द
यह थी दोस्तों अखिलेश यादव जीवन से जुड़ी कुछ बातें. आशा करता हूं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा. यदि आप अखिलेश यादव के जीवन के बारे में और कुछ जानते हैं तो हमें जरूर कमेंट करके बताइए जिससे हम आर्टिकल में जोड़ सकें.
FAQ
अखिलेश यादव के पिता का नाम क्या हैं?
अखिलेश यादव के पिता का नाम मुलायम सिंह यादव है जो समाजवादी पार्टी के संस्थापक है। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश केे पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह तीन बार प्रदेेश के मुख्यमंत्री पद संभाल चुके हैं।
अखिलेश यादव के माता का नाम क्या है?
अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के पहली पत्नी मालती यादव की बेटे हैं।
अखिलेश यादव कब मुख्यमंत्री बने थे
अखिलेश यादव 15 मार्च 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह अभी उत्तर प्रदेश के किसी क्षेत्र के सांसद है।
0 Comments